दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के बसई में सोमवार के दिन भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई,वरिष्ठ समाजसेवी राजू अहिरवार के नेतृत्व में अंबेडकर जयंती पर निकली बाइक रैली, एक विशेष बाईक रैली का आयोजन कर बसई सहित अन्य गाँवों में डीजे की धुन पर जगह जगह बाईक रैली का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डॉ् नारायण मिश्रा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहें,कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत रत्न डॉ भीमरावआंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन् किया,कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ् नारायण मिश्रा ने कहा कि बाबा साहेब को सर्वाधिक सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने दिया है।
ओर बताया कि बसई क्षेत्र में हमने विकास में कोई कमी नहीं रहने दी,हमने सड़क,जल, बिजली आदि के बिकास को प्राथमिकता से किया,कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डॉ ् नारायण मिश्रा का फूलमालाए पहनाकर सम्मान किया, अंबेडकर जयंती थाना प्रभारी सच्चिदानंद शर्मा एवं उनकी टीम को घड़ी भेंटकर शाल श्रीफल से सम्मानित किया,डॉ नारायण मिश्रा ने निर्माण कार्य के लिए टीन सेट आदि के लिए 70 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की,इसी क्रम में अंबेडकर जयंती बसई क्षेत्र में समाजसेवी राजू अहिरवार ने समाज के गणमान्य नागरिक और युवा कार्यकर्ताओं ने मृत्युभोज रोकथाम के लिए जागरुक करते हुए मृत्युभोज नहीं करने का संकल्प दिलाया।