चित्तौड़गढ़। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर एक सामाजिक कल्याण पहल के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा 15 अप्रैल को स्वच्छता अभियान चित्तौड़गढ़ क़िले में गोमुख कुंड, जौहर स्थल सहित विजय स्तंभ से व्यू पॉइंट तक प्रातः 6:30 am -8:00 am तक आयोजित किया गया। यह अभियान नगर परिषद चित्तौड़गढ़ व अपनी विरासत अपनी ज़िम्मेदारी यूनिटी ऑफ फोर्ट और जेसीआई चेतक के सहयोग से चलाया जाएगा। 150 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी, नगर परिषद के सफाई कर्मी, जेसीआई चेतक व यूनिटी ऑफ फोर्ट के सदस्य सहित दुर्ग निवासी कई लोग भी इस अभियान से जुड़े।