छिंदवाड़ा। भाजपा नेता के बेटे ने दो पुलिसकर्मियों पर नशे में मारपीट के आरोप लगाए हैं। सोमवार देर रात पीड़ित और दो पुलिसकर्मियों को मेडिकल कराने जिला अस्पताल ले जाया गया। थाने और अस्पताल में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जमा हो गए और विरोध करने लगे। सांसद विवेक बंटी साहू भी अस्पताल पहुंचे। एसपी अजय पांडे ने दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है।
इधर, इटारसी में डायल-100 के एक घंटे लेट आने पर भाजपा नेता ने विरोध किया तो ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल ने लाठी से हमला कर दिया। भाजपा नेता के सिर में गंभीर चोट आई है। एसपी डॉ. गुरकरण सिंह ने हेड कॉन्स्टेबल दिलीप सिंह को लाइन अटैच कर दिया है।