खरगोन। जिले में बाबा साहब जयंती के उत्साह जारी है। जयंती के दूसरे दिन मंगलवार को भी जिले में जयंती समारोह आयोजित किये गए। गोगावां में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले महारैली निकाली गई। नगर के विभिन्न मार्गों से निकली रैली का जगह जगह स्वागत सत्कार हुआ। मांगलिक भवन पहुंचने के बाद रैली सभा में तब्दील हुई। यहां भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने सभी को बाबा साहब के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि हमे समानता के अधिकार के लिये हमेशा जागरूक रहना होगा। समाज का हर व्यक्ति शिक्षित बने, अपने अधिकारों की मांग करे। उन्होंने कहा लोकतंत्र के रूप में बाबा साहब ने जो उपहार दिया है वह हमेशा हमारा मार्ग प्रशस्त करता रहेगा। आयोजन मे दीपक ऑटोदे किशोर रावल विजय नागर, बिहारी लाल अटोदे, लोकेंद्र रावल, कुलदीप अटोडे ,शंकर निहाले दिलिप पंचोली, सहित समस्त अंबेडकर द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।