BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2025, 5:37 pm
KHABAR : मंदसौर के सुशासन भवन सभाकक्ष में जिला स्‍तरीय जनसुनवाई का आयोजन, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने सुनी 42 आवेदकों की समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला स्‍तरीय जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर कलेक्‍टर एकता जायसवाल द्वारा सुशासन भवन सभाकक्ष में 42 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी। अधिकारियों को जल्दी निराकरण करने के निर्देश दिए। आवेदक बालकृष्ण घाटिया निवासी सीतामऊ द्वारा अर्जित अवकाश की राशी का भुगतान करने के लिए आवेदन किया गया। जिस पर अपर कलेक्‍टर एकता जायसवाल ने जिला शिक्षा अधिकारी को जल्दी निराकरण करने के निर्देश दिए। आवेदक पवनबाई निवासी चौथखेडी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजनान्तर्गत राशि नहीं मिलने पर आवेदन प्रस्‍तुत किया गया। जिस पर अपर कलेक्‍टर एकता जायसवाल ने एसएलआर को निर्देश दिये की जांच करें। आवेदक राहुल भाटी द्वारा छात्रवृत्ति की राशी प्राप्त करने के लिए आवेदन दिया गया। जिस पर अपर कलेक्‍टर एकता जायसवाल ने आदिम जाति कल्‍याण विभाग अधिकारी को जल्दी निराकरण करने के निर्देश दिए। धमनार निवासी कमलाबाई द्वारा संबल योजना की राशी प्राप्त करने के लिए आवेदन दिया गया। जिस पर अपर कलेक्‍टर ने जनपद सीईओ को आवेदन की जांच कर राशि भुगतान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान गौचर एवं मंदिर की भूमि पर कब्‍जा हटाने, पीएम किसान सम्‍मान निधि, वेतन नहीं मिलने, मकान का रिकार्ड मौके अनुसार दर्ज नहीं होने, खाद्यान पर्ची, आर्थिक सहायता एवं नामांतरण आदि तरह तरह के आवेदन आए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE