BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2025, 5:48 pm
BIG NEWS : नाराज हो गए नेतीजी, सीएम के मंच पर नहीं मिली जगह तो कार्यक्रम छोड़ चले गए आदिवासी विधायक, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। मंच पर जगह नहीं मिलने से अक्सर नेताओं में नाराजगी देखी जाती है. ऐसा ही एक मामला रतलाम से सामने आया है। जहां अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में सीएम के मंच पर रतलाम ग्रामीण विधायक को जगह नहीं मिली और वो नाराज हो गए। नाराजगी इतना कि वो सीएम डॉ. मोहन यादव के सामने ही कार्यक्रम छोड़कर चले गए।


बता दें कि रतलाम में तीन दिवसीय अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया है। पहले दिन सीएम डॉ. मोहन यादव अधिवेशन में शामिल हुए. रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर को मंच पर जगह नहीं मिली तो नाराज हो गए. उनका कहना था कि मुझे ही मंच पर नहीं बैठाया। जबकि महापौर प्रहलाद पटेल मंच पर बैठे. मुझे नीचे ऐसी जगह बैठाया। जहां हवा भी नहीं आ रही थी।


हेलीपैड पर सीएम से मिले विधायक
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय उन्हें मनाने गए. उन्होंने जैसे-तैसे विधायक को वापिस लाए और मंच के पास बने कमरे में बैठाया, ताकि मुख्यमंत्री से उनकी बात हो सके। लेकिन समय की कमी के कारण मंच के पास बने कमरे में चर्चा नहीं हो सकी। बाद में हेलीपैड पर चर्चा कर उनकी समस्या का समधान किया। हालांकि, प्रोटोकॉल के हिसाब से विधायक को मंच पर रहना चाहिए।


खोले जाएंगे नए मेडिकल कॉलेज
कार्यक्रम में सीएम ने ऐलान किया कि धार और झाबुआ में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे. उन्होंने कहा कि दो साल से कम समय में वनवासी क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए नए उद्योग स्थापित किए जाएंगे। सरकार मशीन आधारित की बजाय रोजगारपरक उद्योगों की स्थापना को प्राथमिकता दे रही है। नए उद्योग लगाने वालों को 70 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्याज और बिजली में भी छूट दी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE