BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2025, 6:45 pm
KHABAR : कुंभकरण की नींद सो रहा प्रशासन, चिलचिलाती धूप में जमीन पर लोटते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक, जानें पूरा मामला, पढे़ खबर 

Share On:-

निवाड़ी जिला प्रशासन के नुमाइंदे कुंभकरण की नींद सो रहे हैं. अगर ऐसा नहीं होता तो एक युवक को चिलचिलाती धूप में जमीन पर लोटते हुए कलेक्ट्रेट नहीं आना पड़ता. दरअसल, ओरछा में सरकारी जमीनों पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है. शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई. ऐसे में युवक कार्रवाई की मांग को लेकर नंगे पैर सड़क पर लोटते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचा.


ओरछा निवासी जितेंद्र यादव ने बताया कि करोड़ों की बेसकीमती जमीनों पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर मकान बनवा लिया है. आरोप है कि खसरा नंबर 249/2 पूरी तरह शासकीय भूमि है. उस पर भाना पत्नी झुन्नीलाल घोष निवासी जतारा ने अवैध कब्जा कर मकान निर्माण करवाया है. इस मामले में कई बार तहसीलदार, एसडीएम और अन्य जगह शिकायत की आवेदन दिए. लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. अब कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई है.


कहीं कोई मिलीभगत तो नहीं?
अब देखना होगा कि कलेक्टर इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं. वहीं तहसीलदार और एसडीएम के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. सवाल तो यह भी है कि आखिर क्यों कार्रवाई नहीं की गई? आखिर प्रशासन के नुमाइंद की बात की सैलरी ले रहे हैं? सवाल तो यह भी है कि कहीं जिम्मेदारों की कोई मिलीभगत तो नहीं है?


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE