BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2025, 7:29 pm
KHABAR : जिले में लोकमाता देवी अहिल्‍या बाई त्रिशताब्‍दी समारोह का आयोजन, सभी शालाओं में निबंध, वाद-विवाद एवं पोस्‍टर प्रतियोगिता का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लोकमाता देवी अहिल्या बाईजी होल्कर त्रिशताब्दी समारोह जिले के सभी  शासकीय हाई स्कूल, हायर सेकण्डरी विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उनके जीवन, कृतित्व और व्यक्तित्व पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। लोकमाता देवी अहिल्या बाई जी त्रि-शताब्दी कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो हमें उनके जीवन और कृतित्व से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों को अपनाने का अवसर प्रदान करता है। यह कार्यक्रम न केवल देवी अहिल्या बाई के जीवन को याद करने का अवसर है, बल्कि उनके आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करने का भी अवसर है । उनके आदर्शाे,कर्तव्य प्रेरणा से आज के नवयुवकों का भी मार्ग प्रशस्त हो इस उदेश्य से जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता,वाद-विवाद प्रतियोगिता,पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सी.ई.ओ अमन वैष्णव व जिला शिक्षा अधिकारी सुजानमल मांगरिया के निर्देशानुसार जिले के सभी हाई स्कूल व हायर सेकण्डरी विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन कर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। विद्यार्थियों को स्मार्ट बोर्ड व इंटरेएक्टिव पैनल के माध्यम से लोकमाता देवी अहिल्या बाई जी के जीवन वृतान्त एवं कार्याे पर आधारित वृत चित्र का प्रदर्शन किया गया। यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी नीमच ने दी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE