शाजापुर। राज्य सेवा परीक्षा 2025 में चयनित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यार्थी जो शाजापुर जिले के मूल निवासी है, उनके सिविल सेवा प्रोत्साहन योजनांतर्गत प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने की प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन 29 अप्रैल 2025 तक आमंत्रित किये गये हैं।
जनजातीय कार्य विभाग जिला संयोजक मीना मण्डलोई ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिला संयोजक अनुसूचित जाति एंव जनजातीय कार्य विभाग शाजापुर के कक्ष क्रमांक 73 कलेक्ट्रेट परिसर एबी रोड शाजापुर से कार्यालयीन समय में आवेदन प्राप्त कर मय आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन 29 अप्रैल 2025 तक जमा कर सकते हैं।
आवेदन-पत्र के साथ निर्धारित प्रारूप में उत्तीर्ण परीक्षा का परीक्षा परिणाम, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, समग्र आई.डी, प्रोफाइल पंजीयन, पासपोर्ट साईज फोटो 01, स्नातक/स्नातकोत्तर की अंकसूची, आय प्रमाण पत्र, मोबाईल नम्बर, प्रारंभिक परीक्षा प्रवेश-पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक खाते की पासबुक की छायाप्रति संलग्न करना होगी।