छतरपुर। जनसुनवाई बनी मजाक सीमांकन और कब्जा दिलाने को लेकर महिला ने दंडवत करते हुए दिया शिक़ायती आवेदन अजब गजब जनसुनवाई में फरियादी महिला ने बताया की खड्डी पहरा गांव के दवंग लोगों द्वारा हमारी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। लेकिन तहसीलदार और एसडीएम महोदय आज तक न्याय नहीं दिला पाए। तहसील के चक्कर लगाते लगाते महिला परेशान होकर जनसुनवाई पहुची। और कलेक्टर को अपना आवेदन दिया।
181पर शिकायत दर्ज करने के बाद भी न्याय नहीं मिला तो जनसुनवाई में लेटकर महिला ने अपना आवेदन कलेक्टर साहब को दिया । करीब 36बर्ष से जमीन पर कब्जा करने वाले दवंग मैयादीन धोवी और ओमप्रकाश धोवी आदि लोग प्रशासन को खुलेआम गुंडागर्दी का रुप दिखा रहे हैं। और प्रशासन नतमस्तक हों रहा है।
अब देखना होगा की प्रशासनिक अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं। या फिर कलेक्टर साहब फिर गरीबो लोग की जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों को छोड़ देंगे।