BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2025, 10:49 am
NEWS : सड़क गुणवत्ता निरीक्षण यात्रा पहुंची चित्तौड़गढ़, 33 जिला मुख्यालयों से गुजरेगी, बुद्ध पूर्णिमा के दिन श्री गंगानगर में होगी पूर्ण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौडग़ढ़। सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं निदेशालय तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 30 मार्च चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत् 2082 को सड़क गुणवत्ता निरीक्षण (सगुनी) यात्रा, श्री गंगानगर जिले के राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में बैठक आयोजित कर शुरू की गई थी जो कि प्रतापगढ़ होती हुई आज यात्रा चित्तौड़गढ़ शहर में पहुँची यह यात्रा 33 जिला मुख्यालयों से गुजरती हुई बुद्ध पूर्णिमा के दिन श्री गंगानगर में पूर्ण होगी।
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सड़को के ,दोष निवारण अवधि में संवेदकों द्वारा, किये जाने वाले रख रखाव का मूल्यांकन पॉलीटेक्निक महाविधालय के अंतिम वर्ष के छात्रों के द्वारा किया जा रहा है। 
यात्रा के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा के विषय पर बैठक में विधार्थीयो को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। यह यात्रा सार्वजनिक निर्माण विभाग की गुण नियंत्रण ईकाई के नेत्तृत्व में निकाली जा रही है।
कार्यक्रम में सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (गुण नियंत्रण) जसवंत खत्री , अधीक्षण अभियंता बालेंद्र प्रताप सिंह्, मुनीमचंद मीना, अधिशासी अभियंता गुण नियंत्रण जयपुर वेद प्रकाश उपाध्याय, नवीनअग्रवाल नमोनारायण राय, पवन सेठिया अन्य अभियंता गण ,पॉलीटेक्निक महाविधालय के भूपेंद्र कुमार दहिया अन्य प्रवक्ता उपस्थित रहे।
यात्रा के दौरान चित्तौड़गढ़ ज़िले की दोष निवारण अवधि की सड़को का मूल्यांकन निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार विद्यार्थियों द्वारा किया गया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE