BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2025, 11:07 am
KHABAR : केरवा से छोड़ा गया 6 गिद्धों’ का पहला समूह, 2 सफेद पीठ और 4 लंबी चोंच वाले गिद्ध को रामकली गौशाला के पास मिला नया आशियाना, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। भारत में गिद्धों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं, वहीं इन प्रजातियों में से अधिकतर प्रजाति मध्य प्रदेश में मिलती हैं। यह एक ऐसा पक्षी है, जिसका जिक्र हमारे धर्म ग्रंथों में भी मिलता है। अब रामायण में जटायु को ही देख लीजिए। इसी बीच एमपी की राजधानी भोपाल में केरवा से 6 गिद्धों को उनके प्राकृतिक रहवास हलाली डेम के वनक्षेत्र में छोड़ा गया।


केरवा से छोड़ा गया गिद्धों का पहला समूह
केरवा के गिद्ध संवर्धन एवं प्रजनन केंद्र से 6 गिद्धों 2 सफेद पीठ वाले गिद्ध और 4 लंबी चोंच वाले गिद्ध को उनके प्राकृतिक रहवास हलाली डेम के वनक्षेत्र में रामकली गौशाला के पास आज सुबह 07ः30 बजे छोड़ा गया। इन गिद्धों का प्रजनन गिद्ध संवर्धन और प्रजनन केंद्र केरवा में कराया गया है। यह गिद्धों का पहला समूह है, जिसे केंद्र से छोड़ा जा रहा है।


चयन से पहले हुई थी स्वास्थ्य जांच और मॉर्फाेमेट्री
बता दें कि, गिद्धों के चयन से पहले 8 अप्रैल को इनकी स्वास्थ्य जांच और मॉर्फाेमेट्री की गई थी। शारीरिक जांच एवं रक्त नमूनों की जांच में सभी गिद्ध स्वस्थ पाए गए। साथ ही देखा गया कि इन्हें छोड़ा जा सकता है। इसके बाद 12 अप्रैल को गिद्धों पर ऑर्निट्रक 25 सौर जीपीएस जीएसएम ट्रैकर लगाए गए हैं। ताकि उनकी लोकेशन दिखती रहे। वहीं वर्तमान में गिद्ध संवर्धन एवं प्रजनन केन्द्र में 34 सफेद पीठ वाले गिद्ध और 46 लंबी चोंच वाले गिद्ध हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE