मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज मंडला से लाड़ली बहनों के खातों में 1552 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित करेंगे। सीएम यादव आज दोपहर 1.35 बजे ग्राम टिकरवारा मंडला में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को माह अप्रैल 2025 के अनुदान राशि एवं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का वितरण करेंगे।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह 1100 जोड़ों का दोपहर 3 बजे मंडला से नीमच रवाना होंगे। शाम 5.20 बजे सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर आगमन होगा। इसके बाद वे शाम 6.20 बजे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का हेलीपैड सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर नीमच आगमन पर स्वागत एवं अन्य कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इसके बाद सीएम का शाम 6.25 ऑफिसर्स मेस स्थानीय कार्यक्रम, शाम 7.30 बजे नीमच से मंदसौर रवाना, रात्रि 8.15 बजे मंदसौर में स्थानीय कार्यक्रम, रात्रि 10 बजे मंदसौर से नीमच आगमन होगा। यहां रात्रि विश्राम करेंगे।
