जबलपुर। जैन समाज पर अभद्र टिप्पणियां करने का ऑडियो सामने आने के बाद मंगलवार देर रात समाज के लोगों ने कोतवाली थाने का घेराव कर दिया। समाज के लोगों का कहना है कि ये ऑडियो भाजपा के दो नेताओं का है।
ऑडियो में जैन और मुस्लिम समाज को एक बताया जा रहा है। साथ ही रावण को भी जैन समाज से जुड़ा होना बताया है। इसी ऑडियो को लेकर समाज के लोगों ने थाने में करीब दो घंटे हंगामा किया। जानकारी लगते ही एएसपी आनंद कलादगी, सीएसपी रितेश कुमार शिव सहित दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार्रवाई के आश्वासन के बाद समाज के लोग वापस लौटे।