मंदसौर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का मंदसौर दौर कार्यक्रम जारी किया गया है। डिप्टी सीएम देवड़ा आज बुधवार को दोपहर 1 बजे भोपाल से कार द्वारा मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सिहोर, देवास, उज्जैन, नागदा, जावरा होते हुए शाम 6.30 बजे मंदसौर पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम भी मंदसौर में ही करेंगे।
