खरगोन। कसरावद तहसील के ग्राम लेपा पुनर्वास में 30 अप्रैल को केवट समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केवट समाज के 20 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है अभी और रजिस्ट्रेशन के लिए आ रहे हैं जिसमें ज्यादा से ज्यादा जोड़े हो सकते हैं यह आयोजन मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत किया जाएगा जिसमें योजना का सभी को लाभ मिले आयोजन समिति के मोहन केवट, बलिराम केवट, लखन केवट, महेश केवट, अतुल केवट कार्यक्रम को लेकर तैयारी कर रहे हैं।