देवास। एबी रोड स्थित छोटा मालसापुरा में बुधवार सुबह एक हादसा हुआ। अहमदाबाद से पटना जा रहे डाक पार्सल से भरे कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही बीएनपी पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची।हादसे में कंटेनर चालक कैबिन में फंस गया। उसके पैर स्टीयरिंग में दब गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कैबिन को काटकर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। घायलों को ज़िला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बिहार निवासी चालक सुधीर राय को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज देवास जिला अस्पताल में चल रहा है। कंटेनर में मौजूद हेल्पर निखलेश राव को भी पैर में मामूली चोटें आई हैं।निखलेश के अनुसार, चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ।