नीमच। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उदयपुर से बीएसएफ हेलीकॉप्टर से नीमच सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पहुंचेंगे। वे यहां रात्रि विश्राम करेंगे। उनके आगमन से पूर्व ही सुबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव का विशेष विमान हेलीपेड पहुंच गया है। हेलीपेड पर बीजेपी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सीएम यादव का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

सीएम यहां से कार द्वारा प्रस्थान कर सीधे सीआरपीएफ पहुंचेंगे। जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगे। यहां से सीएम मंदसौर के लिए रवाना होंगे।
