चित्तौड़गढ़। फिट इंडिया अभियान के तहत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आदर्श कॉलोनी में ओम दिव्य योग संस्था द्वारा निशुल्क एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आर्ष गुरुकुल आबू पर्वत के 16 वर्षीय ब्रह्मचारी ओम सिंह आर्य ने बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं बुद्धि बढ़ाने के बारे में बताया। इसमें बालिकाओं को
भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम व सूर्य नमस्कार और यज्ञ से किस प्रकार पर्यावरण शुद्ध होता है। उसके बारे में भी जानकारी दी। सभी बालिकाओं ने मन को एकाग्र करने के लिए भ्रामरी, उदगीथ, प्रणव आसन में शीर्षासन, सर्वांगासन, ताड़ासन, वृक्षासन, आसनों के अभ्यास करवाए गए कार्यक्रम का समापन हास्यासन एवं सिंहासन से कराया। योग शिविर में योग प्रशिक्षक मान सिंह सोलंकी एवं स्कूल स्टॉफ मौजूद रहे।