नीमच। आज दिनांक 16-4-2025 को शासकीय उ.मा.वि.रेवली -देवली में लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंति के उपलक्ष्य में अप्रेल माह में होने वाले आयोजन के अंर्तगत उमा शुक्ला एवं राजेश सेन के संयोजन में सुशासन और देवी अहिल्याबाई होल्कर विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।उपरोक्त प्रतियोगिता में नमन -राकेश ने प्रथम स्थान,पूनम-अशोक ने द्वितीय स्थान व खुशी-जीवनलाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी कड़ी में आने वाले दिवसों में भी पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता,वाद-विवाद प्रतियोगिता,नाटक मंचन,प्रश्नोत्तरी आदि का आयोजन किया जाएगा जिससे विद्यार्थी देवी अहिल्या के कृतित्व व व्यक्तित्व से प्रेरणा ग्रहण कर सकें। जानकारी संस्था प्राचार्य बीएल सुरावत द्वारा प्रदान की गई।