खरगोन जिले के कसरावद में इंदौर खरगोन रोड पर अनुगीत गार्डन के पास स्थित फर्नीचर व्यवसाय साहिल खान के पास दो व्यक्ति आए और अलमारी के फोटो परिवार को दिखाने की बात कर अपने साथ मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गए उक्त व्यक्ति जिसमें एक साहिल का परिचित फिरोज पिता इश्क मंसूरी तथा दूसरा शनि पिता प्रकाश शिंदे दोनों जब मोटरसाइकिल कसरावद से बाहर मंडलेश्वर की ओर ले जाने लगे लगे तो साहिल ने विरोध किया तो उनमें से एक व्यक्ति शनि ने तमंचा निकालकर साहिल को चुपचाप बैठे रहने के लिए कहा दोनों व्यक्ति मंडलेश्वर नर्मदा पूल क्रॉस कर पार निकले थे तभी मौका देखकर साहिल मोटरसाइकिल से कूद गया और भाग कर अपने परिवार को फोन लगाकर घटना की सूचना दी परिवार के सदस्य तत्काल फोर व्हीलर वाहन लेकर बताए हुए स्थान पर पहुंचे वहां पर एक आरोपी फिरोज साहिल के परिवार के सदस्यों को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था जिसमें उसे कुछ चोट भी लगी उसे परिवार और ग्रामीणों के की मदद से पकड़ कर पुलिस थाने ला रहे थे तभी रास्ते में दूसरा आरोपी भी दिखाई दिया परिवार के सदस्यों ने दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया दोनों को कसरावद थाने लेकर आए पुलिस ने मामला दर्ज कर एक घायल आरोपी को इलाज के लिए खरगोन रेफर कर दिया।