BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2025, 10:13 am
KHABAR : मीडियाकर्मी पर जानलेवा हमला, कवरेज करने की बात पर की मारपीट, गंभीर घायल निजी अस्पताल में भर्ती, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। आदतन अपराधी परिवार ने एक मीडियाकर्मी पर पुराने कवरेज को लेकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में मीडियाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका निजी अस्पताल में उपचार जारी हैं। इधर मामले में लालघाटी थाना पुलिस द्वारा चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया हैं। बताया गया कि इसमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया हैं। शेष मुख्य आरोपी की तलाश जारी हैं।


जानकारी के अनुसार मुकेश (38) पिता रमेशचंद्र राठौर निवासी सोमवारिया बाजार बुधवार दोपहर शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान जब वो ज्योतिनगर क्षेत्र से निकल रहा था तभी यहां रहने वाले इकबाल खान ने उसे आवाज लगाकर बुलाया। जब मुकेश उसके पास पहुंचा तो इकबाल खान ने पूछा कि मेरे बेटे का फोटो क्यों खिंचा था। इस पर मुकेश ने कहा कि मैंने तुम्हारे लडक़े का फोटो नहीं खींचा। इसी बात को लेकर इकबाल खान मुकेश के साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट करने लगा। तभी उसका इकबाल के लड़के अफजल खान और अल्फेज खान दोनों डंडे लेकर आए और बोले की आज इसे जान से मार दो और जान से मारने की नियत से मुकेश के सिर में डंडे से मारा। इससे बचने पर आरोपियों में मुकेश के शरीर पर हमला कर दिया और उसका पैर तोड़ दिया। इसी दौरान इकबाल की पत्नी भी वहां पर आ गई और मुकेश के साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट करने लगी। चोरो ने जान से मारने की नियत से मुकेश पर हमला कर रहे थे तभी मुकेश ने मदद के लिए लोगों को आवाज लगाई। ऐसे में मौके पर खड़े व्यक्ति ने बीच-बचाव किया। चारों आरोपियों ने मुकेश को धमकी दी कि आज तो तुझे बचा लिया, लेकिन अब फोटो खींचा तो जान से मार देंगे। जाते-जाते अफ्जल और अल्फेज ने डंडे से मुकेश के दो पहिया वाहन में भी तोडफ़ोड कर नुकसान कर दिया हैं। इसके बाद मुकेश को ज्योतिनगर का रहने वाला सलमान ईलाज के लिए निजी लेकर पहुंचा। मामले में लालघाटी पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर आरोपी इकबाल खान, अफजल पिता इकबाल खान, अल्फेज पिता इकबाल खान और इकबाल की पत्नी चारों निवासी ज्योतिनगर शाजापुर के खिलाफ जान से मारने के प्रयास की धारा धारा 115(2), 109, 324(4), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।


मीडियाकर्मी पहुंचे एसपी से मिलने, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
घटना की जानकारी मिलने पर नगर के मीडियाकर्मी अस्पताल में मुकेश से मिलने पहुंचे। इसके बाद घटना की जानकारी ली और रोष व्यक्त करते हुए आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी यशपालसिंह राजपूत के पास पहुंचे। एसपी राजपूत ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद एसपी कार्यालय पहुंचे लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुनसिंह मुजाल्दे ने एसपी को बताया कि मामले के तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। चौथे आरोपी की तलाश जारी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE