BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2025, 11:04 am
KHABAR : पूर्व मित्रों के बीच खूनी संघर्ष, पहले जमकर चले लात-घूंसे, फिर अंगूठा को दांत से काटकर किया अलग, इलाके में मचा हड़कंप, पढे़ खबर 

Share On:-

शहडोल। मध्य प्रदेश में शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के चित्रांव गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो पूर्व मित्रों के बीच पुराना विवाद इतना बढ़ गया कि वह खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस झगड़े में एक व्यक्ति ने दूसरे का अंगूठा दांतों से काटकर अलग कर दिया। मारपीट की इस घटना पर दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, चित्रांव गांव के निवासी विकास गुप्ता और अंबर गुप्ता कभी अच्छे दोस्त थे। दोनों एक समय पर साथ में काम करने के लिए गुजरात गए थे। बताया जा रहा है कि इसी पुराने कार्यस्थल से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। यह कहासुनी देखते ही देखते गंभीर विवाद में बदल गई और दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।


इसी दौरान, गुस्से में आकर अंबर गुप्ता ने विकास गुप्ता के हाथ पर झपट्टा मारा और उसका अंगूठा अपने दांतों से काट दिया, जिससे वह पूरी तरह अलग हो गया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत दोनों को अलग किया और अस्पताल पहुंचाया। इस हिंसक झड़प में अंबर गुप्ता को भी चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने जयसिंहनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज कर ली है।


जयसिंहनगर थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने बताया कि, यह एक आपसी विवाद का मामला है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज किया गया है और साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE