कुकड़ेश्वर/मनासा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आव्हान पर गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा, रामपुरा एवं कुकड़ेश्वर के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाक बंगला मनासा से रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। रैली के पश्चात कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सोनी ने ज्ञापन का वाचन करते हुए कहा कि भाजपा राजनीतिक रंजिश के चलते बदले की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी एवं जननायक राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा चार्जशीट दायर की गई है, जो निंदनीय है। कांग्रेस कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं हैं और यदि भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग बंद नहीं करती, तो कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।
ज्ञापन देने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष राजू गरासिया, कुकड़ेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश राठौर, मंगेश संघई, मनासा शहर अध्यक्ष रविन्द्र दामू विजयवर्गीय, रामपुरा शहर अध्यक्ष संदीप सोनी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोरमा मुंदड़ा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामप्रसाद कसेरा, जिला महामंत्री महेन्द्र उपाध्याय, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेश धनगर, प्रदेश महासचिव अंकित जैन, मनीष पोरवाल, आर. सागर कछावा, कुकड़ेश्वर युवा नेता राजेंद्र राजू पटेल, घीसालाल जाट, सत्यनारायण लक्षकार, बाबू कुशवाह, उषा सचदेवा, शशि कसेरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र की रक्षा की बात कही।