देवास। कोतवाली थाना पुलिस ने 16 वर्ष से फरार शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी से वर्ष 2009 में चोरी की गई 7 मोटरसाईकिल जप्त हुई थी।न्यायालय से जमानत के उपरांत फरार हुआ था।पुरे मामले का पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने प्रेसवार्ता में बताया की 1 नवम्बर 2024 से सम्पूर्ण जिलें मे “ऑपरेशन हवालात” की शुरूआत की गई है।जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा आरोपी दिनेश पिता करण सिंह मालवीय उम्र 40 साल निवासी ग्राम मगरिया थाना भौंरासा देवास को गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से देवास सहित अन्य जिलो से चुराई गई करिब 7 मोटरसाइकिल 2009 मे जप्त कर कार्यवाही की गई थी आरोपी जमानत के बाद से फरार चल रहा था थाना प्रभारी कोतवाली श्यामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में “ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम गठित की थी।जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार वारंटी को जामगोद फाटा से उक्त टीम ने सफलता पूर्वक गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय देवास के समक्ष पेश किया।
उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवम्बर 2024 से आज दिनांक तक 05 वर्ष के 165,10 वर्ष के 159,15 वर्ष के 13 एवं 15 वर्ष के अधिक के 12 कुल 349 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 68,000/- रुपए का ईनाम उद्घोषित था।