BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2025, 1:05 pm
KHABAR : कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में महिला बाल विकास विभाग समीक्षा बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए सभी जूट जाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति एवं महिला बाल विकास विभाग की विभागीय योजना की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रेलम बघेल, सहायक संचालक संजय भारद्वाज, सहायक संचालक लवनीत कोरी, समस्त परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

 बैठक में कलेक्टर सिंह ने कहा कि जिले को कुपोषण मुक्त बनाना है। इसके लिए सभी जूट जाएं। उन्होंने कहा कि देवास जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए एक नवाचार ष्देव संवर्धन अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ऐसे ग्राम जहां कुपोषण ज्यादा हे उन ग्रामों को चिन्हित करते हुए, वहां पर समस्त विभागों द्वारा समन्वय कर ग्राम का विकास किया जाएगा।

कलेक्टर सिंह ने विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं के सफल क्रियान्वय एवं पात्र नागरिकों को विभागीय योजनाओं का लाभ देने के निर्देश परियोजना अधिकारियों एवं सेक्टर पर्यवेक्षक को दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जिनके द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन नियमित एवं व्यवस्थित रूप से नहीं किया जा रहा हे तथा पोषण ट्रेकर एप में एन्ट्री नहीं की जा रही है उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएं। कलेक्टर सिंह ने महिला बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास के सहयोग से प्रत्येक ग्राम में आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण वाटिका बनाई जाएगी एवं जिले में अप्रैल माह के लक्षित गंभीर एवं अति गंभीर कुपोषित बच्चों की साप्ताहिक ट्रैकिंग/ पोषण निगरानी/ ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर संपूर्ण टीकाकरण/ स्वास्थ्य जांच / आर.बी.एस. के टीम के सहयोग से उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी, चलो निभाए अपनी जिम्मेदारी एवं पोषण भी पढ़ाई भी को भी एकीकृत कर आगामी 6 माह में कुपोषण खत्म करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत प्रत्येक बच्चे की ट्रैकिंग की जाएगी एवं नियमित समीक्षा होगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE