इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सार्वजनिक अवकाश की घोषणा के बावजूद 18 और 19 अप्रैल को सभी गेहूं उपार्जन केंद्र खुले रहेंगे। किसान इन दिनों स्लॉट बुक कर सकेंगे।
खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि उपार्जन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। सभी जिला कलेमंत्री राजपूत ने कहा कि किसानों को कतारों में लंबा इंतजार न करना पड़े। तुलाई, भंडारण और भुगतान की व्यवस्था समय पर हो। इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
सरकार ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक संसाधन और कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी केंद्र पर लापरवाही या अनियमितता मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्टरों को उपार्जन केंद्रों की निरंतर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।