खरगोन। गुरुवार का दिन पुलिस प्रशासन के गतिविधियो का केंद्र रहा. कई योजनाओं का लोकार्पण व शुभारंभ हुआ. जैतापुर में पुलिस थाने तो एसडीएम कार्यालय परिसर में पासपोर्ट ऑफिस का समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बतौर अतिथि सांसद गजेंद्र पटेल, विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर भव्या मित्तल, एसपी धर्मराज मीना की उपस्थिति में शहरवासियों को नवीन थाने ओर पासपोर्ट ऑफिस की सौगात मिली। अतिथियों ने कहा कि इन सुविधाओं से शहरवासियों को न केवल कानूनी सुविधाओं की सौगात मिली है बल्कि इससे शहर से बाहर नही जाना पड़ेगा, चाहे पासपोर्ट के लिये इंदौर, भोपाल या जैतापुर क्षेत्र के लोगो को मेनगांव नही जाना पड़ेगा। कलेक्टर एसपी ने बटालियन को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि बटालियन खरगोन में ही रहेगा, खण्डवा नही। डीआईजी भी यहां है सम्भाग भी शहर बन सकता है। इसलिये बटालियन यही रहेगा। एसपी ने सांसद, विधायक से नवीन थाना भवन निर्माण में बजट स्वीकृति के प्रयास के साथ ही आवास एवं पुलिस सामुदायिक भवन निर्माण के की मांग भी रखी। उल्लेखनीय है कि 2022 में रामनवमी पर हुए दंगे के बाद तत्कालीन गृहमंत्री ने शहर मे दो थानों की घोषणा की थी।