BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2025, 1:52 pm
KHABAR : जिले के न्यायालयों में इस तारीख को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, बैंक, विद्युत एवं नगर परिषद के अधिकारियों से प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के सबंध में की चर्चा, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 10 मई 2025 शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मण्डलेश्वर के मार्गदर्शन में 16 अप्रैल 2025 को ए.डी.आर. सेंटर जिला न्यायालय परिसर मण्डलेश्वर में बैंक, विद्युत एवं नगर परिषद के अधिकारियों से प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के सबंध मे चर्चा की गई।         

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मण्डलेश्वर प्रीति जैन ने विद्युत, बैंक एवं नगर पालिका के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में जारी छूट का प्रचार-प्रसार आमजन में करने की बात कही गयी। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए प्रयास किये जाने का आश्वासन दिया गया।  

जिला विधिक सहायता अधिकारी चन्द्रेश मण्डलोई ने बैठक में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों से नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण निराकरण करने एवं समय सीमा में पक्षकारों को नोटिस तामिली कर उनके प्रकरणों में मिलने वाली छूटों की जानकारी पक्षकारों को अवगत कराने की बात कही। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवजी आर्य, नोडल अधिकारी, सहायक यंत्री विद्युत विभाग, एससी वास्कले, नगर परिषद मण्डलेश्वर संजय कलोसिया, यूनियन बैंक के अधिकारी सावंत पटेल, एसबीआई बैंक के अधिकारी सोनियत तिर्की, बैंक आफ इंडिया, कमलेश नरगांव, म.प्र. झाबुआ ग्रामीण बैंक के अधिकारी लखन मुकाती एवं गणेश बिढारे उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE