नीमच। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) परिसर में आज 17 अप्रैल को 86 वां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस समारोह 2025 का विशेष आयोजन किया गया। सीआरपीएफ की जन्मस्थली नीमच में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सुबे के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिरकत की। शाह ने मंच से कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का देश से सफाया हो जाएगा। इसमें सीआरपीएफ जवानों की भी बड़ी भूमिका रहेगी। इससे पहले शाह ने शहीद स्थल पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इस कार्यक्रम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री शाह सीआरपीएफ की मैस पहुंचे। जहां कुछ देर रूकने के बाद उनका काफिला पुनः सीआरपीएफ परिसर पहुंचा। जहां से वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
परेड में सीआरपीएफ की 8 टुकड़ियां शामिल-
सीआरपीएफ की जन्म स्थली नीमच में आयोजित समारोह में सीआरपीएफ की 8 टुकड़ियां परेड में शामिल हुई। गृहमंत्री अमित शाह ने परेड की सलामी ली। शाह ने वीरता पदकों के लिए चयनित सीआरपीएफ जवानों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए।