महू। हासलपुर गांव में एक कार्यक्रम के दौरान विधायक उषा ठाकुर ने लोकतंत्र की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ हजार रुपए के लिए वोट बेचना देश के साथ गद्दारी है। ऐसा करने वाले अगले जन्म में ऊंट-भेड़, कुत्ता-बिल्ली बनेगा। विधायक का दावा है कि भगवान से उनकी सीधी बातचीत है।
उषा ठाकुर ने कहा- लोकतंत्र में हम वोट डालने जाते हैं, तो आपअकेले होते हैं। अगर किसी ने कुछ ले दे भी लिया तो ले लो भाई लेकिन वोट डालते समय अपना ईमान मतगवाओ, वोट तो भाजपा को ही देना, जो राष्ट्र, धर्म, संस्कृति की सेवा करती है।
मैं फिर कहती हूं जिसने बेईमानी की, वह जो पैसे, साड़ी,दारू लेकर तटस्थ हुए। सब अपनीडायरी में लिख लेना पक्का। वेअगले जन्म में ऊंट-भेड़-बकरी,कुत्ते-बिल्ली बनने वाले हैं क्योंकिइन्होंने लोकतंत्र बेचा है। यह वहीबनने वाले हैं। भगवान से मेरी सीधीबातचीत है।श्
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार लाड़ली बहना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से लोगों के खातों में हजारों रुपये भेज रही है। ऐसे में 1500 या 5000 रुपये में वोट बेचना शर्मनाक है।
तालाब मरम्मक के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंची थीं विधायक
महू विधायक उषा ठाकुर बुधवार को हासलपुर में पांचीपाला तालाब की मरम्मत कार्य का भूमिपूजन करने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि हम अपने बच्चों का ध्यान रखते हैं, उसी तरह हम पानी का भी ध्यानरखें। उसे बर्बाद ना करे। टोटी खुली पड़ी रहती है और पानी सड़कों परबहता है। यह गलत है। हम जिसतरह बच्चों का ध्यान रखते हैं, उसी तरह पानी का ध्यान भी रखें।
उन्होंने यहा 1 करोड़ 23 लाख की लागत से तालाब की पाल निर्माण का भूमिपूजन किया। पं.कमल व्यास ने पूजन कर भूमिपूजन करवाया।
1970 के बाद से नहीं हुआ काम
गौरतलब है कि वर्ष 1970 के बाद अब तक तालाब का कार्य नहीं हुआ था। तालाब की मरम्मत के बाद अब 180 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की सुगमता आएगी। सिंचाई विभाग के अनुसार जब तक नहरचले, तब तक मोटर चला सकतेहैं। नहर बंद होने के बाद अगरकिसी ने तालाब में मोटर चलाई,उस पर कठोर कार्रवाई होगी।