नीमच। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) परिसर में आज 17 अप्रैल को 86 वां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस समारोह 2025 का विशेष आयोजन किया गया। सीआरपीएफ की जन्मस्थली नीमच में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सुबे के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिरकत की। शाह ने मंच से कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का देश से सफाया हो जाएगा। इसमें सीआरपीएफ जवानों की भी बड़ी भूमिका रहेगी। इस कार्यक्रम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री शाह और सुबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव का काफिला रवाना हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर भी हेलीपेड से रवाना हो गया है।