BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2025, 3:40 pm
KHABAR : शासकीय महाविद्यालय भगवानपुरा के अतिथि विद्वानों ने सौंपा खरगोन-बड़वानी संसदीय क्षेत्र के सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल को ज्ञापन, पढ़े प्रदीप महाजन की खबर 

Share On:-

भगवानपुरा। शासकीय महाविद्यालय भगवानपुरा के अतिथि विद्वानों का वेतन नवंबर 2024 से लंबित है, जिससे वे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इसी संबंध में महाविद्यालय के समस्त अतिथि विद्वानों ने खरगोन-बड़वानी संसदीय क्षेत्र के सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल को एक ज्ञापन सौंपा। 
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि आईएफएमआईएस पोर्टल पर पदों की ऑनलाइन मैपिंग पूर्ण न होने के कारण शासकीय महाविद्यालय भगवानपुरा के अतिथि विद्वानों को अब तक वेतन प्राप्त नहीं हो सका है। जबकि शासकीय महाविद्यालय झिरनिया और मां कनकेश्वरी शासकीय महाविद्यालय नंदानगर इंदौर जैसे अन्य नवीन महाविद्यालयों में ऐसी ही स्थिति में वेतन का भुगतान हो चुका है। अतिथि विद्वानों ने यह भी बताया कि वेतन भुगतान न होने से उन्हें बच्चों की शिक्षा, पारिवारिक चिकित्सा एवं दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके मानसिक और सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ा है। ज्ञापन सौंपे जाने के अवसर पर सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने अतिथि विद्वानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र उच्च अधिकारियों से चर्चा कर समाधान का आश्वासन दिया। 
उन्होंने कहा कि शिक्षा से जुड़े किसी भी कार्य में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और वे इस विषय को भोपाल स्तर पर उठाकर शीघ्र निराकरण का प्रयास करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ विवेक दुबे, डॉ रोहित पाटीदार, डॉ दिनेश गांठे, डॉ मनीष चौहान, प्रो सोहन गुर्जर उपस्थित रहे। अतिथि विद्वानों ने सांसद महोदय के आश्वासन पर संतोष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि शीघ्र ही उन्हें वेतन भुगतान की दिशा में ठोस परिणाम मिलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE