खरगोन। नेशनल हेराल्ड केस को लेकर ईडी की चार्जशीट के बाद गर्माई राजनीति तापमान की तरह बढ़ती जा रही है। दोनों राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोपो की बौछार कर रहे है। गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने सांसद गजेंद्र पटेल, विधायक बालकृष्ण पाटीदार की मौजूदगी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बिस्टान रोड तिराहा पर कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का पुतला जलाया और नारेबाजी करते हुए आग के हवाले कर दिया। ‘राहुल गांधी मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए गए। इसके साथ पुतले पर दोनों नेताओं के चहरे का पोस्टर भी लगाए गए। हालांकि जैसे ही पुतले को आग लगाई पुलिस ने फायर फाइटर को इशारा कर दिया जिसके बाद पानी की बौछार होते ही पुतला बुझ गया और पुलिस ने उसे हटवा दिया।सांसद ने कहा कांग्रेस पूरी तरह र्भ्ष्टाचार में लिप्त है कई बार साबित हो चुका है। यह अपने बचाव में भाजपा को दोष देती है।