मंदसौर। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पिपलिया मंडी अयोध्या बस्ती में जन अभियान परिषद द्वारा कलश यात्रा निकालकर जल संरक्षण का संदेश दिया। पिपलिया मंडी के तालाब में कलश यात्रा के साथ ही श्रमदान किया गया। इस अवसर पर परिषद के संभाग समन्वयक शिव प्रसाद मालवीय, जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी, नगर परिषद अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया, उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा, ब्लॉक समन्वयक, अर्चना भट्ट, इंद्रजीत भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।