BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2025, 5:07 pm
KHABAR : एक जैसी घटना में प्रदेश में अलग-अलग कानून, सिंगोली-देवास की घटना की कड़े शब्दों में निंदा, आम आदमी पार्टी के नवीन कुमार अग्रवाल ने लगाया आरोप, बोले- भारतीय हिन्दुओं के लिए अलग कानून, भाजपा के हिन्दुओं के लिए अलग कानून, पढ़े रतन पंडित की खबर

Share On:-

नीमच/भोपाल। वर्तमान में  प्रदेश सरकार द्वारा भी केंद सरकार की तर्ज पर जाँच एजेंसियों और संविधानिक संस्थाओ का दुरुपयोग अपने अपने रूप में व्याख्या कर किया  जा रहा है जिस प्रकार केंद ने ईडी सीबीआई का दुरुपयोग मात्र विपक्षी नेताओ पर दबाव  और  लोकतंत्र का घला घोटने के लिए किया  है उसी तर्ज पर ,मध्यप्रदेश में भी भारतीय हिन्दुओ के लिए अलग कानून और भाजपाई हिन्दुओ के लिए अलग कानून है यह सिंगोली और देवास की एक जैसी घटनाओ को देखकर लगाया जा सकता है  उक्त कटाक्ष करते हुए आम आदमी पार्टी  के प्रदेश प्रवक्ता इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार  पर तंज कसा है। 
अग्रवाल ने विस्तृत रूप से बयान  जारी कर बताया की अभी हाल  में ही देवास और सिंगोली में एक जैसी घटनाये हुई जिसमे सिंगोली में जैन मुनियो के ऊपर  असामाजिक ततवो ने हमला कर घायल कर दिया जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते है।  जंहा ग्रामीणों की तत्परता से दो बदमाशों को पकड़ लिया गया  जिससे सभी आरोपी पुलिस के शिंकजे में आ गए और जिले का माहौल ख़राब होने से बच गया और आरोपियों को पुलिस ने हाथ बांधकर सड़क पर जुलुस निकाल कर आरोपियों के साथ सही किया लेकिन  वही दूसरी और देवास में माता  टेकरी पर इंदौर 3 के भाजपा  विधायक  गोलू शुक्ला  के पुत्र  रुद्राक्ष शुक्ला ने  अपने अन्य साथियो के साथ रात्रि में माता टेकरी पर पहुंचकर  पट खुलवाने की जिद पर पुजारी के  साथ अभ्रदता की लेकिन दाद देना पड़ेंगी भाजपा सरकार के दबाव की की भाजपा के विधायक पुत्र के  ऊपर  पुलिस ने  पहले कोई केस दर्ज न कर साथियो के ऊपर  सामान्य जमानती  धाराओं में केस दर्ज कर दिया  और सामान्य धाराओं में केस दर्ज कर तुरंत  जमानत भी प्रदान कर दी गई न उसके घर पर बुलडोजर चलाने  की कोई आवाज भाजपा  के आनुषंगिक संघटनो ने की न किसी प्रकार से कोई ज्ञापन विरोध प्रदर्शन  भाजपा  के संघटनो ने किए क्योँकि वो भाजपा के  हिन्दू थे , हिंदुस्तान के  हिन्दू नहीं।  और जब सम्पूर्ण देश में इस घटना का सोसाल मिडिया पर विरोध हुआ तो भाजपा बैकफुट पर आई और भाजपाई विधायक हिन्दू बेटे के  होने के नाते तुरंत जमानती धाराओं में केस दर्ज कर जमानत थाने  से दे दी गई।  और यह भी सर्वविदित है की जब यह केस न्यायलय में जावेंगा तो कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय के बैट कांड की तर्ज पर गवाहों को प्रभावित  कर दिया जावेंगा और भाजपाई हिन्दू बेटा  बा इज्जत बरी हो जावेंगा यही हिंदुस्तान की कानून व्यवस्था 2014 से संचालित हो रही है चाहे वो नीमच  हो चाहे इंदौर हो  या अन्य कोई स्थान सभी जगह भाजपाई हिन्दुओ की तानाशाही डर  दबाव की राजनीती व्याप्त है जिसके आगे पुलिस कानून नतमस्तक है। 
अग्रवाल ने कहा  की बड़े शर्म  की बात है की छोटी छोटी सी बातो पर अराजकता  फ़ैलाने वाले लोग जब कोई अन्य घटना को अंजाम देता है तो पुरे प्रदेश में अशांति का माहौल पैदा कर देते है वही पर जब कोई भाजपाई हिन्दू उसी प्रकार  की घटना  को अंजाम देता  है तो उन्हें साँप  सूंघ जाता है। यह दोहरा चर्तित्र अपने आप प्रमाणित करता है की देश में हिंदुस्तानी हिन्दुओ के लिए अलग कानून चल रहा  है और भाजपाई हिन्दुओ के लिए अलग कानून चल रहा  है। इसकी हम कड़े  शब्दों में निंदा करते है और मांग करते है की सिंगोली की तर्ज पर ही देवास घटना में लिप्त अरोपियर के ऊपर  कार्यवाही की जावे ताकि कानून सबके लिए एक है की अवधारणा साकार हो सके।  

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE