छतरपुर। एसपी अगम जैन द्वारा आज पुलिस लाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन वापस लौटाएं एसपी अगम जैन ने बताया कि साइबर सेल एवं विभिन्न थानों की टीम द्वारा मोबाइल गुम होने संबंधी प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विभिन्न कंपनियों के 88 मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया जिनकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपए बताई जा रही है उक्त बरामद किए गए मोबाइल फोन मजदूर रिक्शा चालक एनजीओ कर्मचारी किसान गृहणी आदि के थे जिन्हें आज वापस लौटाया गया उक्त सभी मोबाइल फोन को विभिन्न जिलों से ट्रेस कर बरामद किया गया, सभी मोबाइल फोन स्वामियों ने मोबाइल फोन वापस मिलने पर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया उक्त कार्यवाही में एडिशनल एसपी विदिता डागर के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक किशोर पटेल प्रभारी सायबर सेल और पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।