मनासा। विद्या भारती, ग्राम भारती मनासा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में नवागत जिला प्रमुख संतोष मेवाड़ा द्वारा संकूलश विद्यालय दर्शन प्रवास योजना दिनांक 11/04/2025 से 17/04/2025 तक संकुल -महागढ के विद्यालय महागढ से प्रारंभ हुई। जिसमें आंत्रीमाताजी, कुण्डला, खजुरी,चपलाना, बरथून, संकुल बरलाई - भमेसर, चचोर, पालड़ा, बरलाई संकुल खड़ावदा- तलाऊ, पिपल्या घोटा, खड़ावदा ,शिवपुरीया संकुल जन्नोद- जन्नोद,दुधलाई, चन्द्रपुरा,अमरपुरा,मजिरिया, बैंसला, भदाना, संकुल- भाटखेडी -भाटखेडी, बरडिया,कचोली,दुरगपुरा कंजार्डा, चोकडी विद्यालयों में संकूल प्रमुख के साथ प्रवास हुआ। जिसमें विद्यालय दर्शन, आचार्य परिवार से संपर्क, संयोजक, संयोजक मंडल के सदस्यों के साथ चर्चा हुई। नवीन सत्र मे विद्यालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। विद्यालय दर्शन के दौरान संकुल प्रमुख बनवारीलाल मोड़, निलेश शर्मा, दिलीप नागदा,पवन चौहान, घनश्याम मालवीय, विनोद धनगर,राहुल उपाध्याय का सराहनीय सहयोग रहा। उक्त जानकारी जिला प्रचार प्रमुख हीरालाल रावत के द्वारा दी गई।