BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2025, 6:16 pm
KHABAR : नेताओं के बेटों को सत्ता का चढ़ा नशा, भाजपा नगर परिषद उपाध्यक्ष के बेटे ने कलेक्टर के आदेश को दिखाया ठेंगा, शादी समारोह में की हवाई फायरिंग, पढे़ खबर 

Share On:-

खातेगांव। बीजेपी नेताओं के बेटों को सत्ता का नशा छाया हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी नगर परिषद उपाध्यक्ष के बेटे कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन किया है. बीजेपी नेता के बेटे ने अपने परिवार की शादी समारोह में 12 बोर बंदूक से हर्ष फायर किया है. हालांकि, इस मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बता दें कि नेमावर नगर परिषद उपाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के बेटे भानु प्रताप ने कलेक्टर के आदेशों को ठेंगा दिखाया है. कलेक्टर ने 1 महीने पहले कलेक्टर ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया था. आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि बिना किसी परमिशन के कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का शस्त्र का उपयोग नहीं कर सकता. लेकिन भाजपा नेता के बेटे ने खुलेआम हर्ष फायरिंग कर कलेक्टर के आदेशों का उल्लंघन किया। 


उपाध्यक्ष के बेटे पर केस दर्ज
सूत्रों के अनुसार, यह लाइसेंसी बंदूक राजपाल सिंह तोमर के नाम पर है. वीडियो 14 अप्रैल का बताया जा रहा था. हालांकि, इस मामले में नेमावर थाना पुलिस ने उपाध्यक्ष के बेटे के खिलाफ धारा 125 और 223 के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।


इंदौर विधायक के बेटे ने मचाया था उत्पात
गौरतलब है बीते दिनों इंदौर विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला करीब 1 बजे माता टेकरी पहुंचे और मां चामुंडा का पट खोलने के लिए मंदिर के पुजारी के बेटे से जिद की. जब पट नहीं खुला तो उसने अपने खूब उत्पात मचाया, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE