BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2025, 6:47 pm
KHABAR : कल मनाया जाएगा गुरु तेग बहादुर का अवतार पर्व, उज्जैन के गुरुद्वारा सुख-सागर में सुबह 9 बजे से अखंड पाठ, लंगर का आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। सिख समाज के नौवें गुरु तेग बहादुर का अवतार पर्व 18 अप्रैल को गुरुद्वारा सुख-सागर में मनाया जाएगा। सुबह 9 से 9रू30 बजे तक अखंड पाठ होगा। 11: 30 बजे तक सुखमणि साहब का पाठ होगा। पाठ के बाद लंगर का वितरण किया जाएगा।


गुरुद्वारा सुख-सागर के अध्यक्ष चरणजीत सिंह कालरा ने बताया कि गुरु तेग बहादुर को तिलक, जनेऊ के राखे और हिंद की चादर के नाम से जाना जाता है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब में गुरु तेग बहादुर की बाणी 15 रागों में दर्ज है। उनकी रचनाओं में 59 शब्द और 57 श्लोक शामिल हैं। गुरु जी के श्लोक श्री गुरु ग्रंथ साहिब में पृष्ठ 1426 से 1429 तक अंकित हैं।


सिख समाज के संभागीय प्रवक्ता एसएस नारंग ने गुरु तेग बहादुर की बाणी का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि बाणी का मुख्य उद्देश्य मानव को सांसारिक मोह माया से मुक्ति दिलाकर परमात्मा की स्तुति में लगाना है। उनकी शिक्षाओं के अनुसार परमात्मा ही एकमात्र सत्य है। संसार और शरीर नश्वर हैं। संपत्ति और संबंध माया हैं, जो आध्यात्मिक मार्ग की सबसे बड़ी बाधा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE