देवास। जिले के टोकखुर्द थाना अंतर्गत सालमखेड़ी गांव में एक पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी।बुधवार रात आरोपी पती स्वरूप सोलंकी ने अपनी पत्नी संजना पर रोटी बनाने के तवे से हमला किया। बीज बचाव करने आई भाभी पर भी आरोपी ने हमला किया।घटना के बाद से पति फरार है। टोंकखुर्द थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला जांच में लिया। मृतिका की परिवार जन ने बताया की संजना की 6 माह पूर्व ही शादी हुई थी। बीते दो माह पहले भी दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ था जिस पर दोनों को समझाया गया था। देर रात संजना का फोन आया था उसने कहा कि मुझे यह मार देंगे। हम घबराकर जब सालम खेड़ी पहुंचे तो वहां संजना मृत मिली।एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया के अनुसार,आरोपी ने पत्नी के सिर और चेहरे पर तवे से कई वार किए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही टोंकखुर्द पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है गुरुवार सुबह एफएसएल टीम ने घटनास्थल का पंचनामा बनाया। पुलिस ने टोंकखुर्द क्षेत्र और आसपास के इलाकों में टीम लगा दी हैं। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के पीछे का सटीक कारण पता चल पाएगा। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को वजह माना जा रहा है।