नीमच। गुजरात व बिहार में विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपनी पराजय दिख रही हैं, और ऐसे में भाजपा की मोदी-शाह की जोड़ी सत्ता का दुरुपयोग कर कांग्रेस के नेताओं को डराने धमकाने का काम कर रही हैं। इसलिए कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध केंद्र सरकार द्वारा फर्जी मामले में आरोप पत्र प्रस्तुत किया है। जिसके विरोध में शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच के बैनर तले कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आज केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध धरना दिया। कांग्रेसजनों द्वारा यह धरना फोर जीरो चौराहे पर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।