BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2025, 11:32 am
BIG NEWS: शहर ब्लॉक कांग्रेस ने दिया धरना,मोदीदृशाह को जमकर घेरा, राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Share On:-

नीमच । शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गुरुवार को नगर के फॉर जीरो चौराहे पर केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह धरना प्रवर्तन निर्देशालय ईडी पर विपक्षी नेताओं पर दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही का आरोप लगाते हुए दिया गया। करीब एक घंटे से अधिक चले धरने में कांग्रेस नेताओं ने बारी–बारी से संबोधित किया,जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह को खास तौर पर आड़े हाथों लिया। धरने के बाद कांग्रेसजनो ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम नायब तहसीलदार जागृति जाट को एक लिखित में ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन का वाचन जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती ने किया।जिसमें उन्होंने कहा कि हाल ही में राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध नेशनल हेराल्ड प्रकरण में प्रवर्तन निर्देशालय द्वारा आरोप पत्र दाखिल किया गया।जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। वही ये केंद्र की भाजपा सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध की संकीर्ण मानसिकता का प्रतीक है। ज्ञापन में अन्य कई बातों का भी उल्लेख किया गया है। वही इस मामले से जुड़े विषय पर 3 बिंदुओं के आधार पर राष्ट्रपति से उसकी जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की गई हैं।वही धरने का संचालन रणजीत सिंह तंवर (बबली)ने किया,तथा अंत में आभार शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोनू लॉक्स ने किया।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अनिल चौरसिया, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोनू लोक्स, जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती,अरविंद चोपड़ा, संगठन मंत्री बृजेश मित्तल, बाबू सलीम, आशा सांभर ,मुकेश कालरा, ओम शर्मा,कमल मित्तल,विमल शर्मा, ओम दीवान, योगेश प्रजापति, मनोहर अम्ब,बलवंत पाटीदार ,इकराम पहलवान, हुसैन कारपेंटर, भगत वर्मा, सेवादल अध्यक्ष गजेंद्र यादव,राकेश सोनकर, हिदायतुल्ला खान, नरेंद्र सोनी ,भारत अहीर ,मनीष सोनकर , जगदीश पुनर,नितिन हसीजा, दीपक चौधरी, मनोहर चौरसिया, इलियास कुरैशी, जावेद दुर्रानी ,यश लोहार,कृपाल मंडलोई, आमीन चांदीजा, शरीफ भाई,संजय पवार, राजेंद्र सिंह तोमर, यश सिंगोलिया ,नाहर पहलवान , शमीदा बी, हुसैन टीआई आदि मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE