BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2025, 10:09 am
KHABAR : केन्‍द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग ठाकुर ने आंगनबाड़ी केंद्र एवं वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया, वन स्टाप सेंटर पर किया पौधारोपण, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। केन्‍द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सावित्री ठाकुर ने वन स्टाप सेंटर मंदसौर एवं जीवा गंज वार्ड क्रमांक 17 आंगनबाड़ी केंद्र 1 का निरीक्षण किया। वन स्टाप सेंटर पर पौधारोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा, मारपीट जैसी समस्याएं होने पर तुरंत वन स्टाप सेंटर पर शिकायत करें। वन स्टाप सेंटर के माध्यम से तुरंत गाड़ी की सुविधा भी प्राप्त होती है। आंगनवाड़ी केंद्र में गर्मी के दिनों में बच्चों का विशेष तौर पर ध्यान रखें। गर्भवती माता, बच्चों को समय-समय पर सभी टीके जरूर लगवाएं। उन्हें सभी तरह का पोषण आहार प्रदान करें। गर्भवती माता एवं बच्चों की समय पर सभी तरह की जांचे करवाए। आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन खुलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद किया एवं आंगनबाड़ी में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों को गिफ्ट भी प्रदान किए। सरकार द्वारा प्रदान की जा रही योजनाएं जिसमें पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, 70 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलना, मुद्रा बैंक योजना के बारे में भी जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा की मुद्रा बैंक योजना के माध्यम से महिलाएं छोटे-छोटे काम शुरू कर सकती है। इस योजना के माध्यम से छोटे-छोटे कामों के लिए लोन मिल जाता है। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला अन्य सभी जनप्रतिनिधि, डीपीओ पीसी चौहान, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE