BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2025, 10:14 am
BIG NEWS : मुख्यमंत्री 20 अप्रैल को नीमच जिले के खिमला में चीते छोड़कर चीता प्रोजेक्ट का करेंगे शुभारंभ, विधायक, कलेक्टर एवं एसपी ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर  

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आगामी 20 अप्रैल को नीमच जिले के जावद रामपुरा एवं खिमला ब्लाक मैं कार्यक्रम प्रस्तावित है।  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जावद में 20 अप्रैल को हेलीकॉप्टर से पहुंचकर वहां सीएम राइज स्कूल भवन के लोकार्पण समारोह एवं हितग्राहियों को हित लाभ वितरण तथा नवीन उद्योगों, विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात हेलीकॉप्टर से रामपुरा पहुंचकर वहां मेला ग्राउंड पर आयोजित जनसभा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण भूमि पूजन एवं हितग्राहियों को हित लाभ वितरित करेंगे। 


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रामपुरा के कार्यक्रम पश्चात हेलीकॉप्टर से खिमला ब्लॉक के लिए प्रस्थान कर खिमला में चीता प्रोजेक्ट के तहत निर्मित गांधी सागर अभ्यारण अभ्यारण के बाड़े मैं चीते छोड़कर गांधी सागर अभ्यारण प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। 


विधायक मनासा अनिरुद्ध मारू, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल वनमंडला अधिकारी नीमच एस के अटोदे, एवं डीएफओ मंदसौर संजय रायखेरे ,जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एसडीम पवन बारिया तहसीलदार मुकेश निगम थाना प्रभारी रामपुरा आरसी दांगी, रेंजर भानु प्रताप सिंह सोलंकी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ खिमला मे चीता प्रोजेक्ट के बाड़े के मुख्य द्वार के सामने हेलीपैड निर्माण , बाड़े में बैरिकेडिंग्स,वायर फेंसिंग , सुरक्षा व्यवस्था एवं मंच निर्माण,चीते छोड़ने के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं संबंधी निर्देश दिए। विधायक मारू एवं कलेक्टर एसपी ने रामपुरा में प्रस्तावित  कार्यक्रम स्थल हेलीपैड मंच स्थल पार्किंग स्थल आदि का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कलेक्टर ने तत्परता पूर्वक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE