BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2025, 10:19 am
NEWS : घुमंतू जाति उत्थान न्यास चित्तौड़गढ़, घुमंतु परिवारों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर के साथ चित्तौड़गढ़ एवं प्रतापगढ़ जिलों के घुमंतु, अर्ध घुमंतु,विमुक्त जनजातियों के परिवारों के साथ संवाद का कार्यक्रम संपन्न हुआ।


कार्यक्रम की प्रस्तावना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत घुमंतू कार्य संयोजक एवं राजस्थान सरकार घुमंतु ब्रांड एंबेसेडर प्रभु लाल कालबेलिया ने वर्तमान समय में इन समाजों में चलने वाले विभिन्न प्रकार की गतिविधियों एवं प्रकल्पों की जानकारी देते हुए उनके प्राचीन वैभवशाली इतिहास का वर्णन किया एवं वर्तमान समस्याओं को रखा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि इस देश के इतिहास में घुमंतु समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है इन्होंने सदैव संघर्ष किया है राजस्थान सरकार ने अब तक विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सीधा इन परिवारों को लाभ देने का प्रयत्न किया है और आगामी दिनों में भी इस समाज के ऐसे अभावग्रस्त एवं दुरूखी जनों को आवास हेतु मकान का पट्टा  बनाकर उसकी रजिस्ट्री करवाते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के सहयोग से स्थाई आवास बने तक राज्य सरकार इस कार्य हेतु कृत संकल्प है। साथ ही जो अपेक्षित सम्मान समाज में इन समाज के सभी बंधु भगिनी को मिलना चाहिए वह अब तक शेष समाज की उदासीनता के कारण नहीं मिल पाया आगे सभी देशवासी मिलकर इस समाज को आगे बढ़ाने के काम में सामूहिक रूप से लगेंगे ऐसी अपेक्षा है।


संवाद कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ एवं प्रतापगढ़ जिलों के 47 गांवों से 1200 से अधिक पुरुष एवं मातृशक्ति की संख्या उपस्थिति रही कार्यक्रम में गाड़ियालोहार, कालबेलिया, बंजारा, नट, गवारिया, सांसी, बागरिया, भांड, सिकलीगर,नायक, साठीया, रंगस्वामी, योगी रेबारी आदि समजों का प्रतिनिधित्व रहा।


इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक अनिरुद्ध सिंह भाटी,सांसद चंद्रप्रकाश जोशी, चित्तौड़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, बेगू विधायक सुरेश धाकड़, भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, अतिरिक्त कलेक्टर प्रभा गौतम, अतिरिक्त कलेक्टर  द्वितीय रामचंद्र खटीक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राकेश  पुरोहित,पूज्य संत श्री लेहरु नाथ महाराज, बबराणा, नारूनाथ महाराज, नारायण  बागरिया, कालू लाल बंजारा घुमंतू जन अधिकार प्रांत संयोजक, एवं शिक्षा एवं पंचायत राज विभागों के सभी अधिकारी उपस्थित थे।


अतिथियों का सम्मान सभी समाजों के प्रतिनिधियों एवं चित्तौड़, प्रतापगढ़, निंबाहेड़ा जिलों के जिला संयोजक कमलाशंकर, निमेष सुवालका, रामलाल गाड़ी लोहार, विभाग टोली सदस्य रविकांत राय नें तथा आभार  विभाग घुमंतू कार्य संयोजक मनोहर लाल बालोटिया ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE