गरोठ। विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल मालवा प्रांत योजनानुसार प्रत्येक जिला केन्द्र पर संगठन द्वारा बंगाल में हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध राष्ट्रपति के नाम गरोठ जिला केन्द्र पर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन का वाचन विहिप जिला मंत्री गोवर्धन सिंह ने किया। ज्ञापन में मांग कि गयी कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए तथा बंगाल हिंसा की एनआईए जांच कि जाएं। बंगाल में प्रशासन की व्यवस्था केन्द्रीय सुरक्षा बलों के हाथों में दी जाएं आदि।
इस अवसर पर विहिप जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, जिला उपाध्यक्षा दीदी कृष्णा चौहान, जिला सह मंत्री प्रवीण राजगुरु और संजय मालवीय, बजरंग दल जिला संयोजक राम सिंह, सह संयोजक पवन राठौर, जिला कोषाध्यक्ष अनिल कोटवाल, जिला समरसता प्रमुख राकेश आर्य, जिला अखाड़ा प्रमुख अंतिम मौर्य, जिला संपर्क प्रमुख अर्जून चौहान, जिला सेवा प्रमुख अंतिम सोनी, जिला विद्यार्थी प्रमुख दीपक पुरी सहित सभी प्रखंड एवं खंड के कार्यकर्ता उपस्थित रहें। जानकारी प्रचार प्रसार प्रमुख पीरु सिंह पड़िहार ने दी।