रामपुरा। मध्य-प्रदेश के मुखिया डॉ.मोहन यादव का बीस अप्रैल रविवार को मनासा विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा नगर में आगमन को लेकर प्रशासन एवं संगठन द्वारा भव्य तैयारियां की जा रही है। आज क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने भी नगर व क्षेत्र में भ्रमण कर नगर की जनता को पीले चावल बांट अनुरोध किया है कि प्रदेश के मुखिया का नगर में आगमन हो रहा है जिनका ऐतिहासिक भव्य स्वागत करें एवं अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधारकर नगर एवं क्षेत्र के हित के लिए विकास रूपी एवं रोजगार हेतु कार्य हो ऐसा मुख्यमंत्री से आग्रह करें जिससे नगर के गरीब वर्ग व बेरोजगार युवा वर्ग को रोजगार मिल सके। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ता एवं सभी विभागों के कर्मचारी, अधिकारी गण तैयारी में जुटे हुए हैं।