BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2025, 11:07 am
KHABAR : मंदसौर के जिला पुलिस कंट्रोल रूम पर समस्त थानों में लंबित सीएम हेल्प लाइन की शिकायत के निवारण के लिए महाशिविर का आयोजन, अधिकारियों ने सुनी समस्याएं, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस द्वारा जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर समस्त थानों में लंबित सीएम हेल्प लाइन शिकायत निवारण हेतु जन शिकायत निवारण महाशिविर का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी, जिले के राजपत्रित अधिकारियों एवं थानों के थाना प्रभारी अन्य अधिकारियों द्वारा स्वयं आमजन की सीएम हेल्पलाइन एवं जन शिकायतें सुनी जाकर किया गया विधिसंगत एवं त्वरित निराकरण। जनशिकायत निवारण महाशिविर के माध्यम से सीएम हेल्प लाइन एवं अन्य आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करना है उद्देश्य। जनशिकायत निवारण महाशिविर में 55 आवेदकों की सीएम हेल्प लाइन शिकायतों को सुना गया, जिनमें से 47 सीएम हेल्प लाइन शिकायतों का शिविर में ही संतुष्टीकरण निराकरण करवाया गया। इसके अतिरिक्त 10 जन शिकायतो में कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। 

पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी  मार्गदर्शन में आज दिनांक 18.04.25 को मंदसौर जिले के सभी थानों की जनशिकायत एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतो का त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने के उद्देश्य से जनशिकायत निवारण महाशिविर का आयोजन जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर किया गया।  जनशिकायत निवारण महाशिविर का उद्देश्य आमजन एवं सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का त्वरित एवं विधि संगत निराकरण करना है। जनशिकायत निवारण महाशिविर में स्वयं पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी  के अतिरिक्त जिले के समस्त अनुभागों के अनुभाग अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारी द्वारा स्वयं आमजन को शिकायतों का निराकरण किया गया। जनशिकायत निवारण महाशिविर में 55 आवेदकों की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को सुना गया जिनमें से 47 सीएम हेल्पलाइन शिकायतो का शिविर में निराकरण किया गया एवं इसके अतिरिक्त 10 जनता शिकायतों को समक्ष में सुनी जाकर शिकायत में तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE