BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2025, 12:58 pm
KHABAR : पेयजल की ऐसी किल्लत, बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष, पहाड़ों से रिसते गंदे पानी से ग्रामीण, पशु और जंगली जानवर बुझा रहे प्यास, पढे़ खबर 

Share On:-

उमरिया। देश चांद पर झंडा गाड़ आया है, लेकिन आज़ादी के 78 साल बाद भी मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के आदिवासी गांवों में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। यहां सिर्फ पीने के पानी की किल्लत ही नहीं, बल्कि गुजारा करने के लिए भी गंभीर जल संकट बना हुआ है। आदिवासी परिवार पहाड़ियों से निकलने वाले पानी पर निर्भर हैं। इसी पानी को उनके पालतू पशु, लंगूर और अन्य वन्य जीव भी पीते हैं।


एक एक बूंद के लिए तरस रहे ग्रामीण
मामला करकेली विकासखंड की ग्राम पंचायत टकटई के अंतर्गत आने वाले ग्राम मछेहा के छपरा टोला का है। जहां ग्रामीण पहाड़ों से रिसने वाले पानी से अपनी प्यास बुझाते हैं। इसके साथ ही इसके बगल के गड्ढे से निकलने वाले पानी को नहाने और अन्य काम के लिए उपयोग में लेते हैं। यहां के निवासी बदन सिंह ने बताया कि, जंगल और पहाड़ के नीचे से रिसकर जो पानी आता है, उसी का उपयोग हम करते हैं। गर्मी बढ़ने पर पहाड़ से रिसने वाला यह जल स्त्रोत भी बंद हो जाता है। ऐसे में फिर 2 किलोमीटर दूर मौजूद जोहिला नदी से पानी लाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों से निकलने वाले पानी में बंदर गंदगी कर देते हैं। लेकिन हम पेड़ भी नहीं काट सकते है। क्योंकि यहां हमारे आराध्य बड़ादेव का स्थान हैं।


नवल सिंह बताते हैं कि, पहाड़ से निकलने वाला पानी सीमित मात्रा में निकलता है। यदि किसी ने अपने 2 बर्तन पानी से भर लिए तो दूसरे को नहीं मिलता है। फिर घंटों इंतजार करने के बाद पानी दूसरे ग्रामीण को मिल पाता है। हमारे यहां पानी की काफी समस्या है। प्रेमिया बाई ने बताया कि हैंडपंप के लिए 8 से 10 साल से मांग कर रहे हैं लेकिन सरपंच के द्वारा आश्वासन तो मिलता है लेकिन काम नहीं होता।


क्या बोले कार्यपालन अधिकारी?
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने बताया कि, जिले में ऐसी कहीं भी स्थिति नहीं है। हाल ही में आपके जाने पर उक्त जल संकट की जानकारी लगी होगी। ‘मैं पीएचई विभाग माध्यम से दिखवाता हूं‘। अगर जल संकट की स्थित है तो जो संभव हो सकेगा वहां पेय जल के लिए संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। यदि वहां हैंडपंप सक्सेज है तो ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE